उत्तरकाशी: परिजनों से बिछड़ी बुजुर्ग महिला, पुलिस जवान ने मिलाया

उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा उफान पर है। देश -विदेश से हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की मदद के लिए तत्परता से जुटी हुई है। उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम में दर्शन करने आई एक बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, जैसे ही यह जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस जवान ने बुजुर्ग महिला की सहायता करते हुए उन्हें परिजनों से मिलाया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गर्भवती के लिए डोली फिर बनी सहारा, एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

जानकारी के मुताबिक सरसुनिया, राजसमंद राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आयी बुजुर्ग महिला श्रीमती द्रौपदी बाई नागदा आज उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गई थी और बारिश में भीगने की वजह से जानकीचट्टी, हनुमान मन्दिर के पास ठंड से कांप रही थी।

इसी दौरान जानकीचट्टी में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवान की नजर बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो महिला के लिये रजाई की व्यवस्था की गयी तथा चाय व गर्म भोजन करवा कर जानकीचट्टी, सूचना केंद्र में लाया गया, जहां पर सूचना प्रसारित कर उनके परिजन कैलाशचंद्र नागदा के सुपुर्द किया।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button