Kedarkantha Trek Package From Mumbai, Delhi and Dehradun 2025
केदारकांठा ट्रेक (Kedarkantha Trek Package from mumbai) देवभूमि उत्तराखंड का सबसे पसंदीदा और चहीता ट्रेकिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। 12500 फीट की हाइट पर स्थित यह सबसे ऊंची चोटी हिमालय की खूबसूरती को को चार चांद लगाता है। केदारकांठा पर ट्रेक का सबसे अच्छा समय सर्दियों में माना जाता है क्योंकि इस दौरान बर्फ से ढके पहाड़ों और प्रकृति का ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है जो कई सैलानियों का सपना होता है।
ट्रेकिंग के दौरान धीमी बर्फीली हवाएं और इससे ढके रास्तों पर चलने का अनुभव बेहतर यादें बन जाती हैं। इसके अलावा बंदरपूंछ, काला नाग, स्वर्गरोहिणी और रंगलाना नामक स्थानों का नज़ारा खुली आंखों से देखा जा सकता है। केदारकांठा ट्रेक पैकेज (Kedarkantha Trek Package) में पहाड़ों में खुले आसमान और ठीक तारों के नीचे रात गुजारना एक बेहतरीन अनुभव होता है।
Kedarkantha Trek Package and Activity Details
शुरुआती बिंदु | देहरादून/दिल्ली/मुंबई/बेंगलौर |
आखिरी बिंदु | देहरादून/दिल्ली/मुंबई/बेंगलौर |
अवधि | 6 दिन |
केदारकांठा ट्रेक दूरी | 20 किलोमीटर पैदल |
केदारकांठा ट्रेक ऊंचाई | 12500 फुट |
केदारकांठा ट्रेक तापमान | 10 डिग्री सेल्सियस (दिन) | -2 डिग्री सेल्सियस (रात्रि) |
ट्रेक डिफिकल्टी | आसान या मध्यम |
केदारकांठा ट्रेक के लिए न्यूनतम उम्र | 7 साल या इससे अधिक |
Kedarkantha Trek Package From Dehradun, Delhi, Bangalore and Mumbai
- यदि आप किसी भी राज्य या शहर से पहुंचते हैं तो यहां से ट्रेक की शुरुआत कर सकते हैं।
- सबसे पहले देहरादून से सांकरी के लिए रवाना होना होगा जो एक निजी वाहन की सहायता से किया जा सकता है ध्यान दें यह अन्य ट्रेकर के साथ सांझा करना होगा।
- इसके बाद सांकरी पहुंच कर ट्रिपल/क्वाड शेयरिंग पर होटल या होमस्टे में ठहरना होगा।
- ट्रेक के दौरान ट्रिपल शेयरिंग पर स्लीपिंग टेंट में रुकना होगा
- भोजन पहले दिन रात्रि भोजन से लेकर पांचवें दिन सुबह के नाश्ते तक (रोज़ाना लंच, स्नेक्स, मीठे व्यंजनों के साथ डिनर)
- रात्रि कैम्पिंग गियर के लिए (टेंट, स्लीपिंग बैग, लाइनर, फोम मैट, स्लीपिंग मैट, डाइनिंग टेंट, किचन टेंट, टॉयलेट टेंट, किचन आइटम)
- वन एवं ट्रैकिंग के लिए सभी आवश्यक परमिशन
- सभी चिकित्सा सुविधाएं
- अनुभवी ट्रेकिंग क्रू (प्रमाणित ट्रेक लीडर, कुक और स्टाफ)
ध्यान दें Delhi, Mumbai और Bangalore से बस, ट्रेन या हवाई यात्रा से देहरादून पहुंचना होगा। देहरादून में निजी खर्चे पर धर्मशाला, होटल या गेस्ट हाउस पर रुकने की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।
Title: Kedarkantha Trek Package From Mumbai