NewsUttarakhand News

बुजुर्ग महिला पर हाथी का हमला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड में वन्य जीव और मानव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक जारी है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हाथी का डर हमेशा बना रहता है।

बुजुर्ग महिला पर हाथी का हमला

ताजा मामला राजाजी नेशनल पार्क के मोटी चूर रेंज से सटे रायवाला पंचायत के एक गांव का है। जहां जंगल में घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है की एक बुजुर्ग महिला अन्य दो महिलाओं के साथ जंगल ने घास लेने गई थी। इसी दौरान हाथी ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मौका देख अन्य 2 महिला जान बचाकर भाग गई।

महिलाओं द्वारा घर पहुंचने पर घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी गई। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मृतका की पहचाना 79 वर्षीय धूमा देवी पत्नी घमंड सिंह निवासी आडवाणी काॅलोनी, रायवाला के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े: 60 वर्षीय दादा ने किया 5 साल की पोती का रेप, आरोप

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button