NewsUttarakhand News

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उतरकाशी BJP तैयार

उतरकाशी: भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा को लेकर महर्षि वेडिंग पॉइंट जोशियाडा उत्तरकाशी में बैठक हुई। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा हर बूथ हर गांव में राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आवाहन किया है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सफल बनाकर देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा हाल ही में जनपद के बिभिन हिस्सों में बादल फटने से लोगों को भारी परेशानियां हुईं ,में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आह्वान करता हूं कि आप सभी इस आपदा के समय में लोगों की मदद करें । सरकार हर व्यक्ति की मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आपदा की प्रत्येक दिन समीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए गए मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अवश्य एक पेड़ मां के नाम लगायें।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 13, 14, 15 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा द्वारा 14 अगस्त को भारत के विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता 15 अगस्त को बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ने  सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता संभालने पर बधाई दी साथ ही उन्होंने टिहरी लोकसभा से मिली शानदार जीत के लिए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने हाल ही में उतरकाशी जनपद में दैवीय आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जा कर क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों की रिपोर्ट अपने माध्यम से जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को अवगत कराने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button