Tere Ishq Mein Movie Review: कैसी लगी ‘तेरे इश्क में’? धनुष-कृति की फिल्म

Photo of author
- Journalist

Tere Ishq Mein Movie Review: साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनोन की मूवी “तेरे इश्क में” शुक्रवार यानी 28 नवंबर को रिलीज हो गई है। रोमांटिक ड्रामा से भरपुर यह फिल्म दर्शको को काफी लुभा रही है। टीज़र और फिर ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद मूवी भी अच्छा कारोबार कर रही है। इस मूवी की खास बात यह है कि धनुष लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय के मार्गदर्शन में हुआ है।

 

तेरे इश्क में रिव्यू || Tere Ishq Mein Review 

Tere Ishq Mein Movie Review: कैसी लगी ‘तेरे इश्क में’? धनुष-कृति की फिल्म

मूवी रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना रिव्यू दे रहे हैं। लोगों को यह मूवी काफी पसंद आ रही है। धनुष और कृति सेनन की जोड़ी भी लोगों को खूब लुभा रही हैं। चल जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग किस प्रकार के रिव्यू दे रहे हैं।

मूवी का रिव्यू देते हुए एक यूजर ने लिखा की धनुष और कृति सनों जानदार परफॉर्मेंस दी है यह दर्द भरी कहानी है। जोकि पैसा वसूल है। वहीं दूसरे ने तारीफ करते हुए लिखा कि डायलॉग अच्छे हैं, केमिस्ट्री भी अच्छी है। धनुष और कृति की फिल्म “तेरे इश्क में”(Tere Ishq Mein) रिलीज हो गई है और आप इसे देख सकते हैं। वही एक और यूजर ने लिखा कि “तेरे इश्क में” 2025 की बेस्ट फिल्म होने वाली है। मेरी तरफ से शुभकामनाएं। वहीं दूसरे ने लिखा कि यह फिल्म आपको रुला देगी। आप यह फिल्म मिस मत करिएगा जो फिल्म बताएंगे भी और रुलाएगी भी आपको इससे प्यार हो जाएगा।

 मिला अच्छा रिस्पॉन्स

“तेरे इश्क में” मूवी को आनंद राय एल राय ने डायरेक्ट किया है वही भूषण कुमार हिमांशु शर्मा और कृष्ण कुमार ने इस प्रोड्यूस किया है। दर्शक इस मूवी का आनंद हिंदी व तमिल भाषा में ले सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलीज होने से पहले ही इस मूवी ने 5.65 करोड रुपए का बिजनेस कर दिया है।

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Related Articles

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.