Viral Maggi Capsule: जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

- Journalist

Viral maggi capsule fect check

सोशल मीडिया पर Viral Maggi Capsule का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आए दिन इंटरनेट पर कुछ ना कुछ ट्रेंड होता रहता है। इनमें से कई तो काफी हैरान करने वाले होते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो है मैगी कैप्सूल वाला वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी अंचभित हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अब सिर्फ 30 सेकंड में मैगी तैयार हो सकती है।

बस आपको उबलते हुए पानी में एक छोटी सी कैप्सूल डालनी होगी और मैगी तैयार हो जाएगी। जो मैगी पहले 2 मिनट से भी ज्यादा का वक्त लेती थी, अब वह सिर्फ 30 मिनट में बन जाएगी। कई कंटेंट क्रिएटर ने कैप्सूल के जरिए मैगी बनाने का वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि यह सच में है या फिर एआई द्वारा बनाया गया है। आईए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रियेटर @adityasoni01 ने शेयर किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गर्म पानी में कैप्सूल डाला जा रहा है, डालते ही नूडल्स जादू की तरह बाहर आ रहा है। कुछ लोगों को ऐसा लग रहा होगा कि मैगी का कोई नया प्रोडक्ट मार्केट में आया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है यह वीडियो एआई के जरिए बनाया गया है। वही मैगी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज़ ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कृपया अप्रैल फूल डे को अन्य महीनों में ना मनाएं।

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment