भालू का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर आपने कई चौंकाने वाले वीडियो देखे होंगे। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल वायरल हो रहा है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जी हां यह वीडियो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से सामने आया हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक भालू खेतों में कैसे इधर-उधर झूमता और बार-बार गिर रहा है।
नशे में धुत भालू

ग्रामीणों के अनुसार इसकी वजह भांग (गांजा) के पौधे खाना बताई जा रही है। जिस कारण वह नशे में धुत होकर आदमी की तरह इधर-उधर डोलने लगा। यह भालू लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया है।
भालू का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू कभी लड़खड़ाता रहा है, तो कभी जमीन पर लुढ़क रहा है। जिसे देख स्थानीय लोग भी हैरान हो गए है। यह देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वही वन विभाग की टीम ने लोगों को हिदायत दी है कि वे भालू से दूर रहे और अपने आप को सुरक्षित रखें।
विशेषज्ञों ने बताया
इसे लेकर विशेषज्ञों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि ऐसा व्यवहार सिर्फ नशे के कारण नहीं होता है। बीमारी, संक्रमण या भ्रम की स्थिति में भी ऐसे लक्षण देखे जाते हैं।







