भाजपा नेता के बेटे ने पूर्व सचिव के बेटे को मारा, लगे गंभीर आरोप

- Journalist

हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन और उनके परिवार का विवादों से नाता रहा है। इस बार विवाद उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके बेटे दिव्या प्रताप की वजह से हुआ है। आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे और उनके गनर ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे के साथ मारपीट को अंजाम दिया है। जिस पर सचिव के बेटे की ओर से थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व सचिव के बेटे को मारा

भाजपा नेता के बेटे ने पूर्व सचिव के बेटे को मारा, लगाए गंभीर आरोप

दिव्या प्रताप के खिलाफ़ उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने 15 नवंबर को थाना राजपुर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया कि वह राजपुर रोड में पैसिफिक मॉल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार आई और उन्हें ओवर टेक करने की कोशिश करने लगी। जगह कम थी इसलिए साइड देना संभव नहीं था। उसके बाद मसूरी उसी कार ने डायवर्जन पर उनके वाहन को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी से एक व्यक्ति उतारा साथ में उसके उत्तराखंड पुलिस का साथ गनर भी था।

 पूर्व सचिव के बेटे को धमकाया

आरोप है गाड़ी में कुछ और लोग भी मौजूद थे। जिनमें से कुछ गाड़ी से उतरे और उन्हें मारना शुरू कर दिया। गनर ने उन्हें नीचे गिराया और लाते मारना शुरू कर दिया। उन्हें में से एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाई और साथ में धमकाया भी।

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment