ऋषिकेश: शराब तस्करी की खबरें तो अमूमन आती रहती हैं। लेकिन ऋषिकेश से तस्करी की ऐसी खबर आई है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। जी हां आबकारी विभाग ने ऋषिकेश से एक ऐसी तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। विभाग को चकमा देने के लिए शराब तस्कर द्वारा फेमस ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के बैक का प्रयोग किया गया है।
आबकारी विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट मौके पर पहुंची। चंद्रेश्वर नगर में एक दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर ब्लिंकिट ऐप का बैग मिला, जिससे अंदर से एक पेटी से ज़्यादा अंग्रेजी शराब के क्वार्टर बरामद हुए।
ऑनलाइन डिलीवरी बैग का इस्तेमाल

दुकान संचालक अंकित कुमार ने बताया कि वह ब्लिंकिट बैग का इस्तेमाल कर पुलिस और आबकारी विभाग की निगाहों से बच रहा था। ऑनलाइन डिलीवरी बैग का इस्तेमाल कर वह आसानी से पुलिस और लोगों के बीच से गुज़र जाता था। इस कारण से लोग उस पर शक भी नहीं कर पाते थे। वहीं अब तस्कर अंकित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस का विरोध
ऋषिकेश नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा का कहना है कि ऋषिकेश में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस का विरोध लंबे समय से हो रहा है। आरोपी डिलीवरी की आड़ में नाजायज फायदा उठाकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।







