चमोली में बादल फटने से तबाही, Cloudburst से 12 लोग लापता

Uttrakhand Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बादल फटने की घटना से कुछ ही घंटे में क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। नंद नगर इलाके में हुई इस घटना से नदियां और नाले दोनों उफान पर आ गए तेज पानी और मालवे की धार ने कई घरों खेतों और रास्तों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

[post_video]

लापता लोग और राहत अभियान

Untitled design 20250919 171418 0000

बादल फटने की इस घटना के होने के बाद कम से कम 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं प्रशासन में तुरंत राहत और बचाव के काम शुरू कर दिए हैं सभी लापता लोगों की तलाश आपदा प्रबंधन दल, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस लगातार तलाश कर रही है। हेलीकॉप्टर ड्रोन की मदद से स्थिति पर नजर रखी जा रही है वहीं लापता लोगों के परिवारों में काफी ज्यादा गहरी चिंता और डर का भी माहौल है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

तेज बारिश और अचानक आए बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। कई सड़के तो बंद हो गई है जिससे यातायात संपर्क टूट गया है। गांव का जिला मुख्यालय से भी संपर्क टूट चुका है बिजली और पानी की आपूर्ति पर भी इससे असर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर होगए हैं।

विशेषज्ञों की राय

मौसम विशेषज्ञ का कहना है की पहाड़ी इलाकों में बादल फटना अचानक होता है जिसे पहले से ही अनुमान लगाना तो बहुत ही मुश्किल है।तेज नमी, घने बादल और कमजोर पर्वतीय ढलानों के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है विशेषज्ञ का कहना है कि जलवायु परिवर्तन भी इस तरह की कई बड़ी आपदाओं की वजह है।

प्रशासन की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह नदी और नालों के किनारे नहीं जाए और अफवाहों से ध्यान से बच्चे आपातकाल की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें l बचाव कार्यों के बीच सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

About the Author
Staff reporter at Edu News

Leave a Comment