कौन बनेगा करोड़पति: 11 वर्षीय एंजेल ने किया कमाल, जीते इतने रुपए

- Journalist

कौन बनेगा करोड़पति: उत्तराखंड के बच्चे कड़ी मेहनत से राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। एक ऐसा ही नाम है, 11 वर्षीय एंजेल नेथानी का। एंजेल ने कड़ी मेहनत के बल पर देश के प्रतिष्ठित शो कौन बनेगा करोड़पति में शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी प्रदर्शन के दम पर उन्होने ₹12.5 लाख रुपये की राशि अपने नाम की है। सीजन-17 के जूनियर स्पेशल एपिसोड में बड़े ही आत्मविश्वास और समझदारी के साथ खेल में अपना प्रदर्शन दिखाया।

कौन बनेगा करोड़पति में लिया भाग

कौन बनेगा करोड़पति: 11 वर्षीय एंजेल ने किया कमाल, जीते इतने रुपए

मिली जानकारी के अनुसार एंजेल नैथानी मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली है। 11 वर्षीय एंजेल कक्षा 6 में पढ़ती हैं। हाल फिलहाल वे अपने परिवार के साथ देहरादून के मालदेवता के केसर वाला क्षेत्र में रहती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एंजेल राज्य की पहली बेटी है जिन्होंने केबीसी जूनियर में भाग लिया है। एंजल के पिता मुकेश कुमार नैथानी सचिवालय के राज्य संपत्ति विभाग में मैनेजर के पद पर तैनात हैं वहीं उनकी माता प्रीती नैथानी एक कुशल गृहणी हैं।

कड़ी मेहनत का फल

एंजल के पिता ने बताया कि 2 साल से वह इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। उन्हें ऑडिशन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कठिन चरणों को पार कर हॉट सीट पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शो के दौरान एंजेल ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के लिए गाना भी गया। यह गाना संस्कृत में था।

 

यह भी पढ़ें। बीएचईएल आरटीजन भर्ती: UKSSSC के बाद एक और परीक्षा पर सवाल खड़े

 

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment