Devbhoomi Parivar Yojana: उत्तराखंड सरकार ने सरकारी योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए देवभूमि परिवार योजना लाने का फैसला किया है । इस योजना के तहत हर परिवार को यूनिक आईडी कार्ड मिलेगा, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। ताकि मध्यस्तों की भूमिका कम हो और योजना का लाभ सीधे पात्र को मिल पाए।
यूनिक आइडेंटिटी कार्ड

देवभूमि परिवार योजना(Devbhoomi Parivar Yojana) के अंतर्गत उत्तराखंड में रहने वाले सभी परिवारों को एक यूनिक आइडेंटिटी कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे -नाम, पता, व्यवसाय, उम्र आदि दर्ज की जाएगी। इस डेटाबेस का प्रयोग कर सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। यूनिक आईडी नंबर के जरिए परिवार ये आसानी से जान पाएगा कि वह किस योजना को ले सकता है, कौन सी योजना का लाभ उसने पहले लिया है। कौन सी नई योजना उसके लिए उपयोगी है।
योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता
देवभूमि परिवार योजना (Devbhoomi Parivar Yojana) के माध्यम से सरकार सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। इतना ही नहीं इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी। योजना का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचेगी। सरकार को भी आसान होगा यह समझने में की किस वर्ग को अभी योजनाओं के लाभ की जरूरत है।
अधिकारी के मुताबिक, यह योजना सिर्फ एक कल्याणकारी योजना नहीं है। इसके जरिए डेमोग्राफिक संतुलन को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि यह योजना उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को बचाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी आएगी।
यह भी पढ़ें: पत्रकार पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल







