पत्रकार पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

- Journalist

नैनीताल के हल्द्वानी शहर से एक पत्रकार पर जानलेवा हमले से हर कोई हैरान है। पत्रकार दीपक अधिकारी सरकारी नहर पर अतिक्रमण की रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्रकार पर जानलेवा हमला

पत्रकार पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी में सिंचाई विभाग की नहर किनारे अतिक्रमण की ख़बर मिलने पर वे रिपोर्टिंग के लिए मौके पर पहुँचे। यह देख बदमाशों ने पत्रकार के साथ मारपीट को अंजाम दिया। मारपीट करने के बाद उन्हें नहर में धक्का मारकर फेंक दिया गया। जिस कारण से गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

गंभीर रूप से घायल

मंगलवार देर शाम एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार दीपक अधिकारी ऊंचा पुली स्थित नहर किनारे अतिक्रमण की रिपोर्टिंग करने गए थे। जैसे ही उन्होंने रिपोर्टिंग शुरू की वैसे ही दो बदमाश उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। देखते ही देखते बदमाशों ने पत्रकार के साथ मारपीट की और 10 फीट गहरी नहर में फेंक दिया। घटना की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment