Haldwani Public Service Camp में, स्ट्रीट लाइट और राशन कार्ड की समस्याएँ हुई दर्ज

Haldwani Public Service Camp news: उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 और 20 में बुधवार को पब्लिक सर्विस कैंप का आयोजन किया गया था इस शिविर का मकसद लोगों की रोज की समस्याओं को सुनना और उनके समस्याओं का तुरंत समाधान करना था। इस सिविल में स्थानीय निवासियों ने खास तौर पर स्ट्रीट लाइट की खराबी और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं बताई है।

राशन कार्ड और आधार से जुड़े कार्य

उत्तराखंड न्यूज 20250912 114423 0000

जन सुविधा शिविर में नागरिकों को अपना केवल शिकायत दर्ज करने का मौका मिल रहा था बल्कि आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की प्रक्रिया भी दी जा रही थी इसके अलावा ऐसे लोग जिनका विवाह हो गया है उन्हें विवाह पंजीकरण जैसे आवेदन भी जमा करने की स्वीकृति दी जा रही थी इससे लोगों को अलग-अलग ऑफिस के चक्कर लगाने से थोड़ी राहत मिली।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस पब्लिक सर्विस कैंप में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, पार्षद सलमान सिद्दिकी, हेमंत शर्मा सहित कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

नागरिकों की उम्मीदें

स्थानीय लोगों के अनुसार सिविल के माध्यम से उनके शिकायत है सीधे अधिकारियों के पास पहुंच गए अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी सारी समस्याएं तुरंत समय पर पूरी हो जाएगी लोगों का मानना है कि इस तरह के शिविर को हमेशा आयोजित करते रहना चाहिए ताकि शहर की परेशानियां जल्दी खत्म हो सके।

उत्तराखंड की हल्द्वानी में आयोजित या पब्लिक सर्विस कैंप नागरिक और प्रशासन के बीच एक पुल का काम कर रहा है। यदि दर्ज शिकायत पर समय के साथ कार्रवाई होती है तो जनता का भरोसा सरकार पर और बढ़ेगा।

About the Author
Staff reporter at Edu News

Leave a Comment