Tourism growth in Uttarakhand : पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू, पर्यटन और स्थानीयों को बड़ी सौगात

Tourism growth in Uttarakhand : उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है 1 अक्टूबर 2025 से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के बीच एक नई दिल्ली सेवा शुरू होने वाली है। इस फैसले से न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन उद्योग को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।

कब और कैसे होगी शुरुआत?

Tourism growth in Uttarakhand पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेल 20250925 190128 0000

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुमति के बाद हेरिटेज एविएशन को इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई है, उत्तराखंड नागरिक विकास प्राधिकरण के सीईओ ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह सेवा अक्टूबर से पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस योजना के लिए केंद्र सरकार से विशेष रूप से आग्रह किया था।


स्थानीय जनता को बड़ा लाभ

पिथौरागढ़, मुनस्यारी और धारचूला जैसे क्षेत्रों में सड़क के रास्ते हमेशा लैंडस्लाइड, बारिश या बर्फबारी के कारण प्रभावित हो जाते थे ऐसे में हवाई सेवा यहां के लोगों के लिए एक जीवन रेखा साबित होने वाली है। क्योंकि कई बार आपदा की स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होता था जिस कारण हेली सेवा शुरू होने से लोग आसानी से अस्पताल जा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं छात्रों और व्यापारियों आदि को भी इस सेवा की शुरू होने से लाभ मिलेगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुनस्यारी और धारचूला अपनी एक अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय की अद्भुत सुंदर दृश्य के लिए जाना जाता है। लेकिन कठिन रास्ता होने के कारण यहां पर पहुंचना आसान नहीं होता है हेली सेवा शुरू हो जाने के बाद इन स्थानों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे स्थानीय होटल, गाइड और अन्य पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

चुनौतियाँ भी होंगी

हालांकि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की सफलता कई प्रकार की चुनौतियों पर भी निर्भर करती है पहाड़ी इलाकों पर मौसम अक्सर उड़ान के लिए अनुकूल नहीं होता है जिस स्थिति में यह सेवा भी काम नहीं कर पाएगी। हेलीकाप्टर सेवाएं महंगी होती है इसलिए आम लोगों की पहुंच तक इसमें किराया होना चाहिए तभी इस सेवा का उपयोग करके लोग आपदा की स्थिति में मदद ले सकते हैं। इसके अलावा लगातार संचालन और रखरखाव के लिए हेली सेवा सुनिश्चित करना सबसे बड़ा काम है।

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के बीच हेली सेवा शुरू होना उत्तराखंड के लिए एक काफी अच्छा कदम माना जा रहा है क्योंकि पहले सीमांत क्षेत्र की मुख्य धारा से जोड़ने और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह सेवा उत्तराखंड राज्य के लिए बेहतरीन सेवाओं में से एक है।

About the Author
Staff reporter at Edu News

Leave a Comment