UKSSSC Paper Leak Case: नई टिहरी में SIT की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से हुई पूछताछ

UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में हुए पेपर लीक के मामले ने अभ्यर्थी और प्रशासन दोनों को हिला कर रख दिया है इस कड़ी में सोमवार को सीट की टीम नई टिहरी पहुंची और जिला सभागार में जांच की कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान दो युवक सीट के सामने पेश हो गए और अपने बयान दर्ज कराए।

अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

UKSSSC Paper Leak Case Major SIT action in New Tehri two youths questioned 20250929 191600 0000

इस मामले में सामने आए अभ्यर्थी विकास बिजलवान ने एसआईटी के समक्ष साफ तौर पर कहा कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वीडियो संदेश वायरस होता जा रहा है जिसमें कथित तौर पर परीक्षा को प्रभावित करने और सब कुछ अंदर से ठीक करने की बात कही गई थी। इस घटना ने परीक्षा की निष्पक्षता पर कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए।

प्रशासनिक मौजूदगी से बढ़ा भरोसा

प्रशासन की इस जांच के दौरान जिला अधिकारी नीतिका खंडेलवाल भी मौजूद रही इससे अभ्यर्थियों को यह संदेश मिलकर प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। एसआईटी ने अपने बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

खुलासों की प्रतीक्षा

फिलहाल सीट की जांच प्रारंभिक स्तर पर ही है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह कैस आयोग पर छात्रों के विश्वास और लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। दो युवकों के बयान दर्ज करने के बाद अब यह देखना सबसे जरूरी होगा कि सी तक की नए सबूत और आरोपियों तक पहुंचती है।

क्या हैं अहम सवाल

इसमें आम सवाल ये है कि पेपर लिक का असली जड़ कहां है?, क्या ये पेपर लिख का मामला अभ्यर्थियों तक ही सीमित है या कोई संगठित टीम इसमें शामिल है। आयोग की सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी चूक कैसे हो गई है?

UKSSSC Paper Leak Case उत्तराखंड के लिए सिर्फ एक परीक्षा का ही विषय नहीं है बल्कि युवाओं के विश्वास और भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला है। सीट की यह जांच पारदर्शी और निष्पक्ष होने बहुत जरूरी है तभी अभ्यर्थियों को आयोग पर भरोसा होगा।

About the Author
Staff reporter at Edu News

Leave a Comment