ECINet App क्या है?, समझिए कैसे होगा काम आसान?

- Journalist

ECINet APP: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने ECINet APP लॉन्च कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने APP की खूबियाँ बताते हुए कहा की इस ऐप के जरिए सिर्फ एक क्लिक में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां मिल सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इसे ‘मदर ऑफ ऑल ऐप’ का नाम दिया जा सकता है।

जाने क्या है ECINet APP?

जाने क्या है ECINet APP?, कैसे होगा काम आसान?

ECINet APP एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, तो चुनाव आयोग से जुड़े कई मौजूदा मोबाइल और वेब ऐप्लिकेशन की सुविधा एक जगह उपलब्ध कराता है। 40 मोबाइल ऐप्स और वेब एप्लिकेशन को मिलाकर यह प्लेटफार्म बनाया गया हैं ताकि यूजर्स को अलग‌-अलग ऐप्स और वेबसाइट पर जाने की जरूरत न पड़े ।

जाने  ECINet APP से किस प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी?

ECINet ससे वोटर पंजीकरण या मौजूदा विवरण अपडेट करना अब और भी आसान हो जाएगा।  अगर आपको जनना है कि आप का नाम मतदान सूची में है या नहीं, तो आपको यह जानना भी आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं, आप डिजिटल फोटो स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव की तारीख जानने के साथ-साथ उम्मीदवारों की जानकारी और आपराधिक रिकॉर्ड भी जान सकते। यह जानकारी मतदाता ‘नो योर कैंडिडेट’ यानी KYC फीचर का इस्तेमाल कर आसानी से हासिल कर सकते हैं. चुनाव उल्लंघन की स्थिति में विडिओ और फोटो के सबूत के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

ECINet  के फायदे

मतदाताओं को अलग -अलग ऐप डाउनलोड करने से छुटकारा मिल जाएगा। डेटा मैनेजमेंट और रिपोर्टिंग पहले से  काफी आसान हो जाएगाी। इसके ज़रिए चुनाव में पादर्शिता भी आएगी।

यह भी पढ़ें। उत्तराखंड में गूंजा बड़ा घोटाला: UKSSSC Paper Leak केस में SIT की बड़ी कार्रवाई

 

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment