Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, जाने आने वाले दिनों का हाल

- Journalist

Uttarakhand Weather: उत्तराखण्ड में मौसम ने करवट लेकर अक्टूबर में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया है। मौसम के बदले हुए मिज़ाज से उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में 6 अक्टूबर को सीज़न की पहली बर्फबारी हुई। वही मौसम विभाग की ओर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।प्रदेशभर में रुक-रूक कर बारिश हो रही है। इसी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी गयी है।

बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड

Uttarakhand Weather: बारिश के चलते मौसम ने ली करवट, जाने 2 दिन क हाल

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश जारी रहेंगी। कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। 6 अक्टूबर देर शाम को अचानक हुई बर्फबारी ने मौसम में इस तरह करवट ली कि लोगो को ठंड का अहसास होने लगा। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है।

जाने कल का हाल

मौसम विभाग की सूचना अनुसार कल मौसम खुशमिजाज रहेगा। बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें। ECINet APP: जाने क्या है?, कैसे होगा काम आसान?

 

About the Author
- Journalist
Hello everyone its me Deepti Bisht. im Journalist and Co-founder of EduNews.co.in. stay connected with us for latest news from uttarakhand.

Leave a Comment